फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ से गिरी आफत, तबाह हुए कई परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर के निगुलसरी गांव में बुधवार सुबह अचानक पहाड़ से चट्टाने गिरने लग गई। इससे पहाड़ी के निचली तरफ बसे गांव के कई घर तबाह हो गए। एकाएक आई इस आफत ने एक व्यक्ति की जान भी ले ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 11 बजे अचानक पहाड़ी के उपरी तरफ से बड़े बड़े पत्थर निगुलसरी गांव पर गिरने लगे। इसे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए।

मंजर इतना भयानक था कि लोग अपनी जान बचाने के लिए खेतों और बगीचों में पहुंच गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किया क्या जाए।
Trending Videos

जानलेवा साबित हुई ये आफत

इस दौरान पत्‍थर लगने से गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिर पर गहरी चोट लगने से इसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें लग गई है।

कुछ देर पहले तक गांव के जो लोग अपने काम काज में व्यस्त थे। इस आफत के बाद शोक में डूब गए हैं।

चट्टानें गिरने से चार परिवारों के मकान पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। वहीं, अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस इलाके में यह काफी समय बाद ऐसी घटना हुई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचा प्रशासन

वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। लोगों से बात कर उन्हें मदद पहुंचाई जा रही है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी पड़ने और बारिश होने के दौरान भी कई बार यहां पहाड़ से चट्टाने गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

ताजा घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं। यह इलाका इतना दुर्गम है कि यहां सड़कमार्ग की भी कम ही सुविधा है। उधर, प्रशासन घटना से हुए नुकसान का जायजा ले रहा है। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों के मकान नष्ट हुए हैं, उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें