हिमाचल के बिलासपुर में स्वारघाट के पास एक चलते ट्रक पर चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शनिवार सुुबह करीब 11.30 बजे हुआ है। पुलिस के अनुसार ट्रक में चालक समेत कुल दो लोग सवार थे।
जैसे ही जामली के पास पहुंचा कि अचानक पहाड़ से चट्टानें गिरने लगी। इससे ट्रक सड़क से पलट गया। हादसे में चालक दौलतराम को गंभीर चोटें लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में एक शख्स भागसिंह को चोटें लगी हैं जिसे अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान दौलतराम (45) निवासी कोहू, नालागढ़ के तौर पर हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में लगातार पहाड़ से चट्टानें गिरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।