फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ललित कला अकादमी ने सम्मानित किए 8 स्कॉलर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने वितरित किए स्मृति चिह्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ललित कला अकादमी नई दिल्ली की ओर से क्षेत्रीय केंद्र शिमला गेयटी थियेटर में सोमवार को आठ स्कॉलर युवा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में ललित कला अकादमी नई दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने बताया कि ललित कला अकादमी द्वारा यह छात्रवृतियां वर्ष 2023-24 के सत्र के लिए प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने युवा कलाकारों से आह्वान किया कि आने वाले वर्ष के लिए ज्यादा से ज्यादा आवेदन करें जिससे दृश्य कलाओं को और अधिक संरक्षण प्रदान किया जा सके। सम्मानित होने वाले स्कॉलर में हिमाचल से सचिन कुमार मेहता, उत्तराखंड से प्रज्ञा शाह, शानू शर्मा, दिव्या गुप्ता, सुगम गौड, श्रेया रावत, अमित कुमार और आकर्षण बौरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें