फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्कड़ बाजार पाठशाला की छात्राओं को मिलेगी नई वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगो वाला होगा नीला कोट, ग्रे स्वेटर
विज्ञापन

छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं के लिए कमीज का रंग नीला होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार की छात्राएं जल्द स्मार्ट ड्रेस में नजर आएंगी। छात्राओं के लिए नया ड्रेस कोड नए सत्र में अप्रैल से शुरू होगा। अध्यापकों और अभिभावकों की सहमति से नया ड्रेस कोड तय हो चुका है।
विज्ञापन

छात्राओं के स्मार्ट ड्रेस कोड में लोगो वाला नीला कोट, ग्रे स्वेटर, ग्रे पेंट और नीली तथा सफेद शर्ट के साथ टाई शामिल है। छठी से दसवीं कक्षा की छात्राओं के लिए कमीज का रंग नीला और ग्याहरवीं तथा बाहरवीं के लिए सफेद रंग तय किया है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं श्रुति, तमन्ना, चारू और साक्षी ने बताया कि नया ड्रेस कोड लागू होने से वह काफी खुश हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन मच्छान ने बताया कि एसएमसी की बैठक में नया ड्रेस कोड लागू करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में नया सत्र शुरू होते ही छात्राएं नई वर्दी में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें