फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul Spiti: समदो के साडा बैरियर पर लाहौल के वाहन निशुल्क आ-जा सकेंगे

Sun, 09 Jun 2024 08:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

लाहौल के वाहनों का अब समदो के साडा बैरियर पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।  लाहौल-स्पीति की नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने लाहौल के वाहनों से भी प्रवेश शुल्क न लेने के लिए स्पीति प्रशासन को निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति की नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब समदो के साडा बैरियर पर लाहौल के वाहन अब निशुल्क आ-जा सकेंगे। यहां लाहौल के वाहनों को शुल्क नहीं देना होगा। इससे पहले स्पीति को छोड़ साडा बैरियर पर लाहौल के वाहनों का प्रवेश शुल्क लिया जाता था। लाहौल-स्पीति की नवनिर्वाचित विधायक अनुराधा राणा एक्शन मोड़ में आ गई हैं। उन्होंने लाहौल के वाहनों से भी प्रवेश शुल्क न लेने के लिए स्पीति प्रशासन को निर्देश दिए हैं। इसके लिए एडीसी और एसडीएम काजा को जल्द व्यवस्था लागू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


लंबे समय से समदो चेकपोस्ट पर स्थापित साडा बैरियर पर लाहौल के वाहनों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क को हटाने की मांग की जा रही थी। विधायक अनुराधा ने एडीसी काजा और एसडीएम काजा से चर्चा की है और इन आदेशों को तुरंत लागू करने के लिए कहा है। विश्व के टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल स्पीति घाटी में किन्नौर की तरफ से जाने पर समदो चेकपोस्ट पर लगाए गए साडा बैरियर में लाहौल के वाहनों से प्रवेश शुल्क लिया जाता था। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्हें अपने घर में प्रवेश करने के लिए साडा के नाम पर शुल्क देना पड़ रहा था। विधायक अनुराधा का कहना है कि उन्होंने स्पीति प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की है और यह आदेश जारी किए हैं कि समदो में स्थापित साडा बैरियर पर अब लाहौल के वाहनों से प्रवेश शुल्क न लिया जाए। अनुराधा 12 जून को शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद स्पीति का दौरा करेंगी। स्पीति प्रशासन से वहां की प्रमुख समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें