फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी, विज्ञान में सबसे आगे निकले इस जिले के बच्चे

Mon, 11 Apr 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
गणित विषय में ऊना और कांगड़ा जिला के बच्चे अव्वल रहे। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे अंग्रेजी और विज्ञान विषय में प्रदेश भर के बच्चों से अव्वल रहे हैं। अंग्रेजी विषय में 25 फीसदी और विज्ञान विषय में 14 फीसदी बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में यह प्रतिशतता सबसे अधिक रही। बीते साल नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का ज्ञान जांचने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अचीवमेंट सर्वे हुआ था।

सर्वे रिपोर्ट में दो विषयों में लाहौल-स्पीति के बच्चों ने प्रदेश के अन्य जिलों के बच्चों को पिछाड़ दिया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक लाहौल-स्पीति जिले की लड़कियों ने लड़कों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। गणित विषय में जिले के बच्चों को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन


गणित के परिणाम में लाहौल-स्पीति के बच्चों को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के अनुसूचित जाति के बच्चों ने सामान्य श्रेणी और अनुसूचित जनजाति के बच्चों से बेहतर परिणाम दिया है। तीनों विषयों में अनुसूचित जाति के बच्चे अन्य श्रेणियों से अव्वल रहे हैं।

लाहौल-स्पीति के 275 बच्चों पर अचीवमेंट सर्वे किया गया। अंग्रेजी विषय में 70 बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 104 बच्चों ने 40 से 60 प्रतिशत के बीच और 101 बच्चों ने 40 प्रतिशत से अंक प्राप्त किए। विज्ञान विषय में 39 बच्चों से 60 प्रतिशत से अंक आए।

113 बच्चों के 40 से 60 प्रतिशत के बीच और 123 बच्चों के 40 प्रतिशत से कम अंक आए। गणित विषय में 34 बच्चों के 60 प्रतिशत से अंक आए। 115 के 40 से 60 प्रतिशत के बीच और 126 बच्चों के 40 प्रतिशत से कम अंक आए।

ऊना और शिमला ने भी की कड़ी मेहनत- अचीवमेंट सर्वे में बेशक लाहौल-स्पीति जिले के बच्चों ने बाजी मारी है, लेकिन ऊना और शिमला के बच्चों की भी कड़ी मेहनत रंग लाई। अंग्रेजी विषय में ऊना के 18.6 प्रतिशत और शिमला के 18.5 प्रतिशत बच्चों के 60 प्रतिशत से अधिक अंक आए।

अंग्रेजी की परीक्षा में ऊना दूसरे और शिमला तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान विषय में शिमला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिमला के 10.7 प्रतिशत बच्चों और तीसरे नंबर पर रहे ऊना के 10.6 प्रतिशत बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

गणित में ऊना, कांगड़ा के बच्चे तेज- गणित विषय में ऊना और कांगड़ा जिला के बच्चे अव्वल रहे। दोनों जिलों के 13-13 प्रतिशत बच्चों से 60 प्रतिशत से अंक प्राप्त किए। शिमला जिला का दूसरा नंबर रहा। यहां के 12.5 प्रतिशत बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें