फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahaul News: दारचा-सरचू, ग्रांफू-लोसर और दारचा-शिकुंला सड़क कल से बंद

Sun, 19 Nov 2023 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही कुंजुम दर्रा, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में सड़क पर बर्फ जमना शुरू हो गई है, ऐसे में सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारचा से सरचू, ग्रांफू-लोसर और दारचा-शिंकुला सड़क पर सोमवार से वाहनों की आवाजाही बंद होगी। ये सड़कें गर्मियों तक वाहनों के लिए बंद रहेंगी। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने तीन दिन पहले ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद करने के आदेश जारी किए थे। सोमवार से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से थम जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही कुंजुम दर्रा, बारालाचा और शिंकुला दर्रे में सड़क पर बर्फ जमना शुरू हो गई है, ऐसे में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि तीनों सड़कें 20 नवंबर से 2024 तक बंद रहेंगी। प्रशासन ने पर्यटकों समेत आम लोगों से सड़कों पर आवाजाही न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें