फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल भूस्खलन: खराब मौसम में चंडीगढ़ से उड़ान नहीं भर पाया एनडीआरएफ का हेलीकॉप्टर

Sat, 14 Aug 2021 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ तक एनडीआरएफ की पहुंच गई है। चंडीगढ़ में खराब मौसम के चलते अब टीम सड़क मार्ग से होते हुए लाहौल के लिए निकली है।
विज्ञापन
लाहौल में टूटा पहाड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल के उदयपुर उपमंडल में शुक्रवार को पहाड़ी दरकने के बाद एनडीआरएफ की टीम को लाहौल पहुंचना था, लेकिन चंडीगढ़ में खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी। टीम दिल्ली से लाहौल के लिए हेलीकॉप्टर से निकली थी, लेकिन चंडीगढ़ में मौसम खराब होने के कारण टीम यहां से लाहौल के लिए उड़ान नहीं भर सकी। अब टीम सड़क मार्ग से लाहौल के लिए रवाना हुई है। 

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को भूस्खलन की सूचना मिलने के चंद घंटों बाद तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और डीजीपी संजय कुंडू हेलीकॉप्टर से लाहौल पहुंचे। 

उन्होंने भूस्खलन वाले क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से रेकी कर एनडीआरएफ टीम बुलाने की बात कही थी। टीम ने शनिवार को लाहौल पहुंचना था। इसके लिए एनडीआरएफ की एक हेलीकॉप्टर से दिल्ली से रवाना हुई, लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने पर मौसम खराब हो गया और हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया। 
विज्ञापन


उधर, मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द नुकसान एवं स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ तक एनडीआरएफ की पहुंच गई है। चंडीगढ़ में खराब मौसम के चलते अब टीम सड़क मार्ग से होते हुए लाहौल के लिए निकली है। शनिवार रात तक टीम लाहौल पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें