फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइन आर्ट्स कॉलेज में सुविधाओं की कमी, एचपीयू के कुलपति सिकंदर हाईकोर्ट तलब

Tue, 03 Aug 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश सरकार ने मई 2015 में राजकीय डिग्री कॉलेज चौड़ा मैदान शिमला के पांच कमरों में जवाहर लाल नेहरू कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स शुरू किया। उक्त कॉलेज से लगभग 143 विद्यार्थी बीएफए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में अनुभवी शिक्षक, उचित बुनियादी ढांचा यानी प्रयोगशालाएं, कार्यशालाएं आदि नहीं हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार और रजिस्ट्रार को जवाहर लाल नेहरू कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स शिमला में सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की कमी से संबंधित मामले में व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष उपस्थित रहने के आदेश दिए है। उन्हें नौ अगस्त को कोर्ट में तलब किया गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलीमथ और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने यह आदेश जेएलएन कॉलेज ऑफ  फाइन आर्ट्स शिमला के छात्रों द्वारा मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र पर स्वत संज्ञान लिए जाने वाली याचिका की सुनवाई के बाद पारित किए।

विज्ञापन


पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश सरकार ने मई 2015 में राजकीय डिग्री कॉलेज चौड़ा मैदान शिमला के पांच कमरों में जवाहर लाल नेहरू कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स शुरू किया। उक्त कॉलेज से लगभग 143 विद्यार्थी बीएफए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में अनुभवी शिक्षक, उचित बुनियादी ढांचा यानी प्रयोगशालाएं, कार्यशालाएं आदि नहीं हैं। उन्होंने अन्य विश्वविद्यालयों के साथ अपने पाठ्यक्रम की गैर संगतता और उनके परिणामों की घोषणा न करने की शिकायत भी की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शिमला के पास ही कॉलेज को पर्याप्त जमीन दी गई है लेकिन ऐसा लगता है कि कॉलेज प्राधिकरण प्रस्तावित क्षेत्र में कॉलेज को स्थानांतरित करने के लिए इच्छुक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें