फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिल मशीन से काम कर रहे मजदूर को लगा करंट, मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर घुमारवीं क्षेत्र के तहत आने वाले मरोहल गांव में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब विजय पाल ड्रिल मशीन के साथ काम कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद उसे फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मामला सोमवार सुबह करीब नौ बजे का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं क्षेत्र के तहत आने वाले मरोहल में सुबह 9 बजे के करीब उत्तरप्रदेश निवासी 32 वर्षीय विजय पाल अपने साथियों के साथ डंगे का काम में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन से होल करते वक्त लगा करंट

ड्रिलिंग मशीन से होल करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी दौरान ड्रिलिंग मशीन से होल करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार विजयपाल उत्तरप्रदेश के गोहरपुर सुल्तानपुर कसैनिवाला का रहने वाला था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे धर्मपत्नी को छोड़ गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शख्स की करंट लगने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें