फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। स्वारघाट उपमंडल के तहत बासा गांव में पेड़ की टहनियां काटते वक्त करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार किशन पाल पुत्र रामचंद्र गांव नाथपुरा डाकघर डाकिया तहसील शाहबाद जिला रामपुर उत्तर प्रदेश मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को बासा गांव में नवीन कुमार नाम की जमीन पर पेड़ की टहनियां काट रहा था कि अचानक एक टहनी 33 केवी की तार पर गिर गई। इसके कारण युवक को करंट लग गया। युवक को पेड़ से अचेत अवस्था में नीचे उतारा गया। स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। थाना कोट के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें