फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: श्रम निरीक्षक अंब ने तीन दुकानदारों से ली 21 हजार रुपये की रिश्वत, एफआईआर दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

श्रम निरीक्षक अंब की ओर से 21 हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच के बाद श्रम निरीक्षक अंब के अलावा जिला श्रम अधिकारी ऊना के कार्यालय में तैनात एक आउटसोर्स महिला कर्मी के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो थाना ऊना में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शॉप एक्ट के तहत पंजीकरण करके प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में श्रम निरीक्षक अंब की ओर से 21 हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच के बाद श्रम निरीक्षक अंब के अलावा जिला श्रम अधिकारी ऊना के कार्यालय में तैनात एक आउटसोर्स महिला कर्मी के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो थाना ऊना में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एक शिकायत पत्र कार्यालय पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला से राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ऊना में जांच के लिए मिला था। जिसकी जांच उप निरीक्षक जसवीर चंद ने की।

विज्ञापन


शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया था कि श्रम निरीक्षक सर्कल अंब की ओर से सुमंत कालिया निवासी छपरोह चिंतपूर्णी, कर्ण भोगल निवासी प्रतापनंगर अंब व सुरजीत कुमार निवासी समनोली तहसील देहरा जिला कांगड़ा (हाल कर्मचारी चिंतपूर्णी के निजी होटल) से जुलाई 2021 में हिमाचल प्रदेश दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1969 के पंजीकरण करके प्रमाण पत्र जारी करने के 26 हजार रुपये की रिश्वत प्राप्त की है। 

उक्त रिश्वत की राशि में से केवल पांच हजार रुपये सरकारी खाते में जमा करवाए गए हैं। यह राशि श्रम निरीक्षक के कहने पर दुकानदारों ने आउटसोर्स आधार पर जिला श्रम अधिकारी ऊना के कार्यालय में तैनात एक आउटसोर्स महिला कर्मचारी के बैंक खाते में जमा की थी। इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस ऊना अनिल मेहता ने बताया कि शिकायत पत्र की जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने व जरूरी मंजूरी मिलने के बाद श्रम निरीक्षक व आउटसोर्स महिला कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें