हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में ग्राम पंचायत पुंथल के डढेई गांव में रविवार देर रात अग्निकांड हुआ है। आग की घटना में 12 और 18 कमरों के ढाई मंजिला दो मकान सहित देवता अठारह पेड़े का चार मंजिला काष्ठकुणी शैली का भंडार जलकर राख हो गया। आग की घटना में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गांव तक सड़क नहीं होने के चलते आग बुझाने में परेशानी हुई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों और दमकल ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 1:30 बजे श्याम सुंदर के मकान में अचानक चिंगारी भड़की। श्याम सुंदर के मकान में लगी आ