सर्दी का मौसम खत्म होते ही अब जिला कुल्लू के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। फरवरी और मार्च माह में हुई भारी बर्फबारी से बंद रूटों पर निगम की बसें दौड़ना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
ऐसे में एचआरटीसी ने कुल्लू-शुश-शवाड़-आनी रूट पर बतौर ट्रायल चलाई बस को नियमित कर दिया है। बर्फबारी से बंद हुए इस मार्ग पर 56 दिन बाद निगम से फिर से बस सेवा को शुरू कर दिया है। ऐसे में जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी की 16 पंचायतों के साथ लगते मंडी जिले के छतरी क्षेत्र के सैकडों लोगों को सुविधा मिलेगी।
जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाला यह नया रूट है। इसे खनाग, लझेरी, कराड, पोखरी, टकरासी, मुहान, रोपा, मुंढदल, बिनन, कुंगश, कराणा, कोटासेरी, विशलाधार, करशैईगाड़, लगौटी व फनौटी के साथ लगते करसोग व छतरी क्षेत्र सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।