फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पोस्टर और पंफ्लेट से बता रहे सरकारी स्कूलों के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों को जागरूक कर रहे सरकारी स्कूलों के शिक्षक
विज्ञापन

एक से दस अप्रैल तक चलेंगी 9वीं से 12वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को मिलने वाले फायदों समेत उपलब्धियों के पोस्टर, पंफ्लेट और बैनर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षक अपने तहत आने वाले क्षेत्रों में अभिभावकों से घर-घर जाकर भी बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अपील कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में शैक्षणिक सत्र 2024-25 एक अप्रैल से शुरू होगा। पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित तौर पर एक अप्रैल से आरंभ होगी। इसके अलावा नौवीं और दसवीं कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे एक से सात अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं और आठ अप्रैल से नौवीं और दसवीं कक्षा की कक्षाएं शुरू होंगी। 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आठ से दस अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि इन दोनों उच्च कक्षा की पढ़ाई नियमित तौर पर 11 अप्रैल से आरंभ कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में शैक्षणिक सत्र 2024-25 एक अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले स्कूल प्रबंधन और स्टाफ अभिभावकों को प्रेरित करने में जुट गए हैं। पोस्टर, बैनर और पंफ्लेट के माध्यम से बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई, साल में दो बार निशुल्क वर्दी, स्मार्ट क्लास रूम, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, मीड-डे मिल, खेल व अन्य प्रतियोगिताएं, आजीविका परामर्श, आईसीटी प्रयोगशालाएं, बोर्ड परीक्षा केंद्र, व्यावसायिक शिक्षा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष अध्यापक और शिक्षण सुविधा मिलती है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम ठाकुर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ 17 से 20 प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जो पूरी तरह निशुल्क रहती हैं। उन्होंने कहा कि एक से दस अप्रैल तक सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
वार्षिक परीक्षाओं के चलते कुल्लू के निजी स्कूलों में एक अप्रैल से नए सत्र की नियमित कक्षाएं आरंभ होंगी। इसके लिए जिले के दूर-दराज के रहने वाले वे विद्यार्थी जिला मुख्यालय पहुंचने शुरू हो गए हैं जो कुल्लू में पढ़ाई करते हैं। वहीं निजी स्कूलों में भी कक्षाएं आरंभ करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए किताबें और वर्दी खरीदने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें