फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू बस हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम, परिवहन मंत्री ने बस मालिक को दी क्लीन चिट

Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
घायल बच्चे का हाल पूछते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। शुक्रवार को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में बंजार बस हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने पहुंचे सीएम ने कहा सरकार बस हादसे के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


इसके लिए मजिस्ट्रेट जांच कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर सड़क ज्यादा खराब नहीं है। ओवरलोडिंग की शिकायतें जरूर आती रही हैं। उन्होंने कहा कि बंजार बस हादसे के क्या कारण रहे इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।



इस दौरान उन्होंने सभी घायलों के साथ बातचीत की और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। सीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू को निर्देश दिया कि यदि किसी भी घायल को बेहतर इलाज के लिए कहीं और रेफर करने की जरूरत है तो तत्काल इंतजाम कराए जाएं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने दी बस को क्लीन चिट

- फोटो : अमर उजाला
बंजार हादसे को लेकर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जांच से पहले ही बस को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बसों की स्थिति देखी जाती है। प्रारंभिक जांच में इसकी स्थिति ठीक थी और बस की पासिंग और बीमा भी सही पाया गया है।

उन्होंने कहा कि बस में ओवरलोडिंग थी। इस मामले में परिवहन  विभाग और स्थानीय पुलिस की चूक हुई है। उन्होंने माना कि बस नया चालक चला रहा था। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क अच्छी है और मोड़ भी खुला है।

सवाल उठता है कि अगर मोड़ हादसे के लिए खतरनाक है तो इससे पहले पत्थर क्यों नहीं लगाए गए। मंत्री के हादसे की जांच पूरी हुए बिना ही क्लीन चिट देने को लेकर मृतकों और घायलों के परिजनों ने रोष जताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें