फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू बस हादसा: घटनास्थल पर अधिकारियों के साथ पहुंचे एडीएम

Sat, 22 Jun 2019 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
भियोठ मोड़ पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू के बंजार में हुए निजी बस हादसे की जांच तेज हो गई है। शनिवार को एडीएम कुल्लू अक्षय सूद की अगुवाई में पहुंची जांच टीम ने मौके का दौरा कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू की। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल पर मोड़ को नापा, जहां से निजी बस खाई में जा गिरी थी।

विज्ञापन


सरकार के आदेशों पर गठित की गई जांच टीम में एडीएम कुल्लू के अलावा एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, डीएसपी हेडक्वार्टर आशीष शर्मा व लोनिवि के तकनीकी अधिशासी अभियंता इसमें शामिल रहे। 

हादसे वाली जगह पर जांच टीम करीब डेढ़ घंटे तक रुकी और कई बिंदुओं पर जांच की प्रक्रिया चलाई। सड़क की चौड़ाई के साथ बस गिरने वाली जगह की दूरी को भी मापा गया। टीम ने हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को दर्ज किया। वहीं बंजार बस अड्डे में एचआरटीसी कर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन


एडीएम ने एनएच-305 के सहायक अभियंता से हादसे वाली जगह ब्लैक स्पॉट में शामिल है या नहीं, इसकी लिखित रिपोर्ट तलब की है। एडीएम अक्षय सूद ने कहा कि कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। तमाम पहलुओं को बारीकी से परखा जा रहा है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


कुल्लू हादसा: बस चालक ने नहीं मानी थी ये बात, बच जाती 44 लोगों की जान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें