फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू बस हादसा: मृतकों की संख्या हुई 45, घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

Sat, 22 Jun 2019 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कुल्लू के बंजार में निजी बस हादसे के घायलों में से एक महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। कुल्लू अस्पताल से रेफर एक घायल महिला ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान तारा देवी पत्नी कुलदीप गांव वीणी डाकघर चैहणी बंजार के रूप में हुई है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अभी 22 घायलों का इलाज चल रहा है। 12 मरीजों को पीजीआई रेफर किया गया था, इनमें से एक की मौत हो गई है। पीजीआई में कुछ घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी है।
विज्ञापन


कुल्लू हादसा: बस चालक ने नहीं मानी थी ये बात, बच जाती 44 लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें