फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पार्वती घाटी में ट्रैकिंग पर निकले दिल्ली के युवक की मौत

Wed, 15 May 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

पार्वती घाटी के कसोल-ग्राहण ट्रैकिंग रूट पर निकले दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने रात को शव को कब्जे में लेकर उसे कुल्लू अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। इसकी पहचान सिद्धार्थ पांडे (29) पुत्र अखिलेश पांडे, निवासी हाउस नंबर-253, शुभम अपार्ट नगर सेक्टर-12 द्वारिका दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को दिल्ली का युवक कसोल से ग्राहण रूट पर ट्रैकिंग पर निकला था। ग्राहण की चढ़ाई पर रास्ते में एक चट्टान पर उसे मृत अवस्था में पाया गया।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से बताई जा रही है। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी और देर शाम को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक के शव को कसोल पहुंचाया। जहां से वाहन के माध्यम से शव को कुल्लू अस्पताल लाया गया। इस दौरान एक बैग और एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने घर वालों को सूचित किया। बुधवार को परिजन कुल्लू अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें