फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार के छुनार में 100 फीट गहरी गिरी कार, दो घायल

Tue, 09 Jan 2024 12:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)

सार

 कुल्लू जिले उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल  हुए हैं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल  हुए हैं। दोनों घायल युवक पल्दी, थाटीबीड़ क्षेत्र के हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:00 बजे रिश्तेदारी में जा रहे व्यक्ति को लेकर टैक्सी छुनार में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट नीचे गिरी।

विज्ञापन


इसमें सवार चालक खेमचंद 25 पुत्र मोहर सिंह गांव कोहलदी, डाकघर थाटीबीड़ और सेस राम 45 पुत्र शेर सिंह गांव गनेउली, डाकघर थाटीबीड को चोटें आईं।  स्थानीय निवासी लोत राम, मोती राम, शाडू राम और मोती ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें