फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी साल तैयार होगा कुल्लू-मनाली फोरलेन, केंद्र ने दिए कड़े निर्देश

Tue, 08 May 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने कुल्लू-मनाली और पंडोह बाईपास फोरलेन को लेकर हिमाचल सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं। कहा है कि फोरलेन प्रभावितों को जमीन का मुआवजा जल्द दिया जाए। निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों का कटान भी जल्द कराया जाए। केंद्र ने दिसंबर 2018 तक फोरलेन का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन



केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने पंडोह बाईपास फोरलेन की सभी औपचारिकताएं भी मई महीने में पूरी करने को कहा है। कुल्लू-मनाली फोरलेन 37 किलोमीटर बनेगा। इसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पैच वाइज इस फोरलेन को बनाया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 40 मीटर के करीब है।

विज्ञापन

पंडोह बाईपास की सभी औपचारिकताएं इसी महीने करनी होंगी पूरी

Demo Pic
जहां-जहां से इस फोरलेन को गुजरना है, वहां कई जगह पेड़ हैं, जिससे देरी हो रही है। कई लोगों को भी जमीन के मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ है। पर्यटन की दृष्टि से यह फोरलेन बहुत महत्वपूर्ण है। सैलानी शिमला आने के बजाय सीधे बिलासपुर होते हुए इस फोरलेन से कुल्लू-मनाली पहुंच सकेंगे।

वहीं, पंडोह बाईपास 18 किलोमीटर बनेगा। इसके निर्माण कार्य में भी केंद्र सरकार ने टाइम बाउंड किया है। केंद्र ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि मई तक जमीन की पैमाइश के अलावा लोगों को मुआवजा दिया जाए ताकि इसके कार्य में और तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें