फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: देहरा पंचायत में पहुंचा घायल तेंदुआ, लोगों पर हमले का भी किया प्रयास, देखें वीडियो

Sat, 16 May 2026 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।

सार

ग्रामीणों ने शनिवार सुबह घायल अवस्था में एक तेंदुए को महादेव के मंदिर में देखा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
देहरा पंचायत में पहुंचा घायल तेंदुआ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत देहरा में शनिवार को एक घायल तेंदुए ने ग्रामीणों में दहशत मचा दी। घायल तेंदुआ पहले शुक्रवार रात को बूढ़ा महादेव मंदिर में घुस गया। जब शनिवार सुबह उसे लोगों ने देखा तो वह धनाह गांव की ओर चला गया। इस दौरान उसने लोगों पर हमला करने को भी कोशिश की। सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्कयू कर लिया। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह घायल अवस्था में एक तेंदुए को महादेव के मंदिर में देखा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


इसी बीच तेंदुआ धनाह गांव की ओर चला गया। दिन के समय तेंदुआ गांव के रास्तों और घरों के आंगन में भी देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। तेंदुओं ने दो लोगों पर हमला करने को कोशिश भी। स्थानीय जनता का कहना है कि वन विभाग की टीम काफी देर से आई, जिससे लोग डर के साए में रहने को मजबूर हुए। कुछ समय बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल तेंदुए को रेस्क्यू किया। उधर, रेंज अधिकारी वन विभाग नित्थर सोहन लाल नेगी ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया है। रेस्क्यू करने वाली टीम रामपुर से पहुंची, इसलिए थोड़ा समय लगा तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें