फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होगी कुल्लवी नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइड ऑफ कुल्लू के नाम से दशहरा उत्सव में एक साथ 8,760 महिलाओं की कुल्लवी नाटी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की यह अद्भुत व अनोखी नाटी पहले ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना चुकी है। अब जिला प्रशासन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुख्य कार्यालय लंदन के संपर्क में है।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता है, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी कुल्लू एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश कंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में हजारों महिलाओं द्वारा एक साथ लोकनृत्य करना रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

8,760 महिलाओं ने किया है एक साथ नृत्य

इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। गौर हो कि दशहरा उत्सव में 7 अक्तूबर को रथ मैदान में जिले भर से आई 8,760 महिलाओं ने एक दर्जन स्टार गायकों तथा सैकड़ों वाद्ययंत्रों की धुन पर कुल्लवी नाटी डाली।

इस भव्य व शानदार आयोजन को देखकर हर कोई थिकरने को मजबूर हुआ। रिकॉर्डधारी आयोजन के साक्षी जहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बने, वहीं सैकड़ों सैलानियों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में भी कैद किया।

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए लंदन में संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि प्राइड ऑफ कुल्लू नामक कुल्लू नाटी को विश्व रिकॉर्ड में जगह मिलेगी।
- राकेश कंवर, डीसी कुल्लू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें