फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटा, दो दिन के लिए रोकी श्रीखंड यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघगाड और बराटीनाला में बादल फटने से नालों में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते जिला प्रशासन कुल्लू ने वीरवार और शुक्रवार दो दिन के लिए श्रीखंड यात्रा पर रोक लगा दी है। 25 जुलाई को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद ही यात्रा बहाली पर कोई फैसला होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार खराब मौसम के दौरान फंसे 250 यात्रियों में से 100 को रेस्क्यू कर बेस कैंप में सुरक्षित पहुंचा दिया है जबकि अन्य को निकाला जा रहा है। 17 जुलाई से श्रीखंड यात्रा शुरू हुई थी। उपायुक्त कुल्लू व श्रीखंड ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष राकेश कंवर और एसडीएम आनी डा. चिरंजी लाल चौहान ने बादल फटने और दो दिन के लिए श्रीखंड यात्रा पर रोक लगाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बेस कैंप और दो गांवों को भी भारी नुकसान

बुधवार सुबह से दोपहर तक हुई भारी बारिश के चलते सिंघगाड के नालों में बाढ़ आ गई और पहाड़ी दरक गई। श्रीखंड को जाने वाला मुख्य रास्ता कई जगहों पर बाधित हो गया। इससे बेस कैंप को भी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से डीम पंचायत के दो गांवों चमारला और परागंचा में भारी नुकसान हुआ है। कई घरों में पानी और मलबा घुसने से नुकसान हुआ है।

यहां एक पिकअप गाड़ी भी मलबे में दब गई है। जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए। जिला प्रशासन ने श्रीखंड की ओर रुख करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे दो दिन के लिए अपना कार्यक्रम स्थगित कर दें। मार्ग बहाली की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें