फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया में जौहर दिखाएगा बीबीएन का कुलजीत

Tue, 19 Aug 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन के युवा कुलजीत का चयन एशियन योगा चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कुलजीत सियोल (कोरिया) में अपना जौहर दिखाएगा। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन


योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रांची झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता से कुलजीत का चयन इंडियन योगा टीम में हुआ है। प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रदेश से 45 प्रतिभागी गए थे।

इसमें से बीबीएन के युवा कुलजीत का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कुलजीत नालागढ़ के खेड़ा गांव का निवासी है। हाल ही में उसने जमा दो की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


कोरिया जाने के लिए उसको डेढ़ लाख रुपये की जरुरत है जिसको लेकर सभी सामाजिक संस्थाओं व व्यक्तिगत तौर पर मदद ली जा रही है। महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशासन का भी उनको भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने दून व नालागढ़ के लोगों से इस मेधावी छात्र की मदद करने की अपील की है और विश्वास जताया है कि कुलजीत एशियन चैंपयिनशिप से अवश्य मेडल लेकर लौटेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें