फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए सुक्खू ने किया मेरे नाम का प्रस्ताव: राठौर

Mon, 14 Jan 2019 09:57 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पार्टी में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया जाएगा। गणेश परिक्रमा करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनाने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रखा। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर सहित तमाम नेताओं का समर्थन हासिल है, जिसकी वजह से वह अध्यक्ष बने हैं।

राठौर ने कहा कि 17 जनवरी को शिमला के चौड़ा मैदान में बड़ी रैली की जाएगी, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद राठौर रविवार को अपने घर शिमला पहुंचे। रास्ते में परवाणू और सोलन में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


शिमला पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सोलन में राठौर ने कहा कि वह अनुशासन वाले व्यक्ति हैं और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश कांग्रेस एकजुट होकर काम करेगी।

कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उन्हें एक जज के तौर पर काम करना है ताकि किसी के साथ अन्याय न हो। वह किसी भी दबाव में कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक नहीं रहने के बावजूद राहुल गांधी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। राठौर ने इसके लिए राहुल का आभार भी जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें