फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले नगर निगम की जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत: जयराम

Mon, 14 Jan 2019 09:37 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व यह जीत हासिल करना भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य पूरे मन और जुनून के साथ किया जाता है, तो लक्ष्य निश्चित तौर पर हासिल होता है। मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर में नगर निगम शिमला के सांगटी वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत पर शिमला भाजपा मंडल तथा कार्यकर्ताओं के धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद मीरा शर्मा की पीठ थपथपाई। उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत और लगन के साथ कार्य किया है। उन्होंने चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए मीरा शर्मा को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में विजय राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति लोगों में विश्वास को भी द्योतक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वच्छ और स्पष्ट छवि उन्हें आम जनमानस का सर्वोपरि नेता बनाती हैं। आगामी लोक सभा चुनाव में हिमाचल से चारों सीटें प्रधानमंत्री की झोली में डाली जाएंगी। इससे पूर्व, अनाडेल पहुंचने पर सांगटी वार्ड से विजयी उम्मीदवार मीरा शर्मा तथा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जीत की खुशी उनसे साझा की।
विज्ञापन


यहां शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, शिमला नगर निगम के उप महापौर राकेश शर्मा, पार्षदगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मीडिया सलाहकार रोहित सावल, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र कुमार धर्माणी, सक्षम गुडिया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें