फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के राजनीति में आने से भाजपा में दहशत: राठौर

Thu, 24 Jan 2019 04:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के प्रदेश दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर वीरवार को माथा टेकने के लिए चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक कुलदीप कुमार भी थे। इसके बाद कुलदीप राठौर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

विज्ञापन


कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 
पार्टी में चल रही गुटबाजी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बोले - एक छोटे परिवार में भी मनमुटाव होते हैं। अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए।

राठौर ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने से लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। उनके राजनीति में आने से भाजपा के खेमे में दहशत है।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनकर राठौर का स्वागत किया। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट की।

पुजारी रविंद्र छिंदा ने माता की चुनरी भेंट की। उनके साथ पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनुज धीमान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र छिंदा, शिव कुमार कौल, विक्रांत सूद, राकेश कुमार शर्मा, राम कुमार कौल और तरसेम लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें