फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट का जज करे दुष्कर्म मामले की जांच: राठौर

Thu, 02 May 2019 07:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि शिमला में हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित के परिजनों पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। जांच का जिम्मा हाईकोर्ट के जज को सौंपा जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जब इस तरह के मामले सामने आते हैं तो प्रदेश सरकार उन्हें सुलझाने की जगह बंद करने का दबाव बनाती है।

इस मामले में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। जिसे लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सरकार भंग करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इंटक के चयनित अध्यक्ष हरदीप बावा ही हैं और कांग्रेस उन्हें ही मान्यता देगी। उन्होंने कहा कि बबलू पंडित को बतौर इंटक अध्यक्ष कांग्रेस मान्यता नहीं देगी।

विज्ञापन

दुष्कर्म मामला दबाया तो हाईकोर्ट जाएंगे : रजनीश किमटा

फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि अगर प्रदेश सरकार शिमला दुष्कर्म मामले को दबाने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों शिमला में एक युवती से हुई शर्मनाक घटना भाजपा सरकारी की नाकामी है।

जिस प्रकार सरकारी अमले ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है, वो शर्मनाक है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र दर्शाता है। महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

न ही इस पर कोई लीपापोती स्वीकार्य है। दोषियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2017 में हुए गुड़िया प्रकरण का भाजपा ने राजनीतिकरण किया था।

कांग्रेस इस तरह कि घटिया राजनीति नहीं करती है। भाजपा के स्टार प्रचारकों पर तंज कसते हुए कहा है कि गर्मियों में हिमाचल का मौसम सुहाना होता है, ऐसे में चुनावों की थकान मिटाने और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भाजपा नेता यहां आ रहे हैं।

उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वास्थ्य लाभ लेने शिमला और सांगला आए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल को दिए गए 69 नेशनल हाइवे की घोषणा भी महज जुमलेबाजी साबित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें