राठौर ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह कांग्रेस के समय और अपने इस समय की खाद्य और अन्य वस्तुओं, तेल, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों की सूची को जारी करें। सरकार न तो कभी बेरोजगारी की कोई बात करती है, न ही महंगाई की।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार और एकजुट है। भाजपा अंतर्कलह से ग्रस्त प्रत्याशियों को लेकर अभी तक माथापच्ची कर रही है। राठौर ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह कांग्रेस के समय और अपने इस समय की खाद्य और अन्य वस्तुओं, तेल, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों की सूची को जारी करें। सरकार न तो कभी बेरोजगारी की कोई बात करती है, न ही महंगाई की। सरकारी नौकरियों में बाहरी लोगों की नियुक्तियों से प्रदेश के बेरोजगारों के साथ एक बड़ा धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में नगर निकाय चुनावों से लेकर जिला परिषद, प्रदेश विवि में गैर शिक्षक कर्मचारी, अधिकारी और अन्य संगठनों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। इससे साफ है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और सरकार बदलाव की लहर चल पड़ी है। प्रदेश में चार उपचुनावों से कांग्रेस का जीत का सिलसिला शुरू होगा, जो अगले साल 2022 में विधानसभा चुनावों में भी जारी रहेगा।