कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शनिवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि पिछले साल भी ऐसी ही एक धमकी प्रदेश को मिली थी। ठीक चुनावों से पहले इस प्रकार की धमकियां मिलना और इन तत्वों का सक्रिय होना भी अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार अलगाववादियों की धमकियों पर कड़ी कार्रवाई करे। यह देश-प्रदेश और राजनेताओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए जाएं। कांग्रेस नगर निगम चुनाव बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। निगम चुनावों में मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे। राठौर ने शनिवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि पिछले साल भी ऐसी ही एक धमकी प्रदेश को मिली थी। ठीक चुनावों से पहले इस प्रकार की धमकियां मिलना और इन तत्वों का सक्रिय होना भी अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
देश का खुफिया तंत्र सरकार के हाथ में होता है। वह क्या कर रहा है। कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया गया है। इसे लेकर सरकार कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रही है। कश्मीरी पंडितों का पलायन उस समय हुआ, जब केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी जैसे मंत्री थे। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन सिंह थे। वैसे भी फिल्म कल्पना के आधार पर होती है।
उन्होंने इसका प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। कहा कि देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव मुद्दों पर आधारित नहीं रहे। प्रदेश में चार उपचुनाव बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लड़े गए थे। कांग्रेस को शानदार जीत मिली। चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ गए। गत छह माह की तुलना में महंगाई की दर 9.3 से बढ़कर 44.97 प्रतिशत हो गई। जीवनरक्षक दवाइयों के मूल्यों में भी एकाएक वृद्धि हो रही है।