यकीन मानिए शिमला के पास एक ऐसी पंचायत भी है जहां आज तक पंचायत चुनावों के लिए मतदान नहीं हुआ। यहां हर बार बिना मतदान ही पंचायत बनती है। ठियोग विकासखंड की ददास पंचायत के मतदाताओं ने अब तक पंचायत चुनावों के लिए मतदान ही नही किया है।
दो बार निर्विरोध चुनी जा चुकी ददास पंचायत में यदि इस बार के चुनावों में भी सहमति बनी तो यह पंचायत लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने का अनूठा रिकार्ड बनाएगी। वर्ष 2005 में चियोग पंचायत से अलग बनी ददास पंचायत में अब तक दो बार हुए चुनावों में प्रधान, उप प्रधान सहित वार्ड सदस्यों का पूरा पैनल निर्विरोध चुना गया था।