फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णपाल गुर्जर बोले- मोदी सरकार में हुए कार्यों को नहीं सोच सकती कांग्रेस

Sat, 09 Oct 2021 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)

सार

 हरियाणा के फरीदाबाद से लोकसभा सांसद एवं वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने निजी दौरे के दौरान दोस्त सुरेंद्र नैयर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत पूरी सुरक्षित है। भारत में हो रहे कार्यों का डंका बाहरी देशों में भी बजता है। भारत देश मोदी के नेतृत्व में वर्ल्ड पावर बन कर उभर रहा है। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य ऊर्जा एवं उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य ऊर्जा एवं उद्योग मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार में हुए कार्यों को कांग्रेस सोच भी नहीं सकती है। भारत हर कार्य में आत्मनिर्भर बन रहा है। कार्यों को तेजी से करने के लिए जवाबदेही भी तय कर रहा है। हरियाणा के फरीदाबाद से लोकसभा सांसद एवं वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने निजी दौरे के दौरान दोस्त सुरेंद्र नैयर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की घड़ी में हिम्मत रखने के लिए कहा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सुरेंद्र नैयर की माता से मिलकर दुख उनका दुख साझा किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत पूरी सुरक्षित है। भारत में हो रहे कार्यों का डंका बाहरी देशों में भी बजता है। भारत देश मोदी के नेतृत्व में वर्ल्ड पावर बन कर उभर रहा है। उन्होंने कहा बिजली पावर प्रोजेक्ट में भारत आत्मनिर्भर ही नहीं बना, बल्कि अतिरिक्त बिजली पैदा होती है। छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल में सड़कों, पावर प्रोजेक्ट, रोजगार का जाल बिछ गया है। उन्होंने प्रदेश के प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए सरकार केंद्र सरकार से कोई मदद मांगेगी तो सरकार जरूर मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें