फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubham Dipta: मुंबई में एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे कोटखाई के शुभम, इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड के लिए नामांकित

Wed, 17 Jul 2024 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)।

सार

जिला शिमला के कोटखाई उपमंडल के शुभम डिप्टा को आईटीए (इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड) में पॉपुलर मेल एक्टर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
मुंबई में एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे कोटखाई के शुभम डिप्टा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटखाई उपमंडल के कीथ गांव के शुभम डिप्टा मुंबई में एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। इसके चलते शुभम डिप्टा को आईटीए (इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड) में पॉपुलर मेल एक्टर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। वर्तमान में शुभम धारावाहिक मंगल लक्ष्मी में मुख्य किरदार कार्तिक निगम की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले शुभम नजारा टीवी चैनल पर दो चुटकी सिंदूर, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अपनापन सीरियल में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके हैं। इसके अलावा शुभम कई विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं। शुभम कोटखाई उपमंडल के कीथ गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट थॉमस स्कूल से प्राप्त की है। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करते हुए शुभम ने एक्टिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें