फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया मामले में फोरेंसिक राय लेने दिल्ली गए सीबीआई अफसर

Wed, 09 Aug 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
CBI टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी
विज्ञापन
गुड़िया मामले की छानबीन कर रही सीबीआई की एक टीम फोरेंसिक राय लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई है। यह टीम दिल्ली में गुड़िया के शव, कपड़ों और घटनास्थल के आसपास से लिए गए विभिन्न नमूनों का परीक्षण कर रहे फोरेंसिक अधिकारियों से प्रयोगशाला जाकर ही बात करेगी।
विज्ञापन


लैब जाकर ही सीबीआई के जांच अधिकारी जियोलॉजिकल और टॉक्सीकोलॉजी रिपोर्ट की भी जानकारी लेंगे। कोटखाई के गुड़िया दुराचार और हत्याकांड मामले में सीबीआई की कई टीमें जांच कर रही हैं। इनमेें से एक टीम फोरेंसिक जांच रिपोर्ट लेने के लिए नई दिल्ली गई है। फाइनल रिपोर्ट के आने में अभी वक्त लग जाएगा, जबकि प्रारंभिक रिपोर्ट के नतीजों का सीबीआई अब तक की अपनी तफ्तीश से मिलान करेगी।

माना जा रहा है कि फोरेंसिक रिपोर्ट मेें पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों के असली हत्यारे होने या न होने के सबूत पुष्ट हो सकते हैं। फोरेंसिक प्रयोगशाला में मौजूदा आरोपियों के रक्त, थूक, सीमन आदि तमाम तरह के नमूनों का शव, कपड़ों, घटनास्थल के पास मिले सैंपल से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन


फोरेंसिक लैब जुन्गा के अधिकारियों से भी मांगी रिपोर्ट 
सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश फोरेंसिक लैब जुन्गा के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी है। इस लैब से भी डीएनए, जियोलॉजिकल, टॉक्सीकोलॉजी आदि सभी तरह की रपटें मांगी गई हैं। हालांकि, फोरेंसिक लैब जुन्गा की ओर से सीबीआई को बताया गया कि अभी रिपोर्ट तैयार करने में चार से पांच दिन लग सकते हैं।  

सीबीआई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी गुड़िया की चचेरी बहन 
गुड़िया की चचेरी बहन के साथ कई अन्य युवतियों एवं स्वयंसेवी संस्था मदद सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे बोर्ड भवन स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर धरना दिया। दोपहर बाद यह धरना करीब तीन घंटे तक चला। धरने में शामिल होने वालों ने अपने मुंह पर काली पट्टियां बांधकर सीबीआई से अब तक की गई जांच को लेकर चुप्पी तोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें