भाजपा महिला मोर्चा ऊना ने निकाला कैंडल मार्च
भाजपा महिला मोर्चा ऊना के पदाधिकारी ने कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ किए गए कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और आत्मिक शांति के लिए शांतिपूर्ण तरीके से ऊना शहर में महिलाओं ने हाथ में कैंडल लेकर कैंडल मार्च किया और इस कृत्य की केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई करके न्याय दिलाने की मांग की है।
किन्नौर में भी प्रदर्शन, दो मिनट का रखा मौन
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन किन्नौर ने शुक्रवार को अस्पताल में आपातकालीन बैठक की। बैठक में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर मामले पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर सनम नेगी ने की। अस्पताल के 60 डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर सुरक्षा की मांग की।उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन से क्षेत्र के मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आम दिनों की तरह मरीजों का उपचार किया जाएगा। गांव के अस्पताल, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सांगला, पूह और भाबानगर अस्पताल में भी सामान्य की तरह डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे। डॉक्टर सिर्फ काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. आवेश नेगी, डॉ. विक्रम नेगी, डॉ. अविनाश नेगी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. भारतेंदु, डॉ. शीतल, डॉ. प्रभा, डॉ. आदित्य, डॉ. रिद्धि, डॉ.साक्षी, डॉ.करण , डॉ. लिजा नेगी आदि मौजूद रहे।