फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनएच में दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगी पर्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को लिया फैसला, सुबह नौ बजे बनना शुरू हो जाएंगी पर्चियां
विज्ञापन

शिमला। मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में मरीजों की पर्चियां अब शाम तक नहीं बनेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने पर्चियां बनाने को लेकर नई समयसारिणी जारी कर दी है। अब अस्पताल में सुबह 9 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक महिला मरीजों की पर्चियां बनाई जाएंगी।
केएनएच की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबिका चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जब तक सभी मरीजों को नहीं देखा जाता तब तक ओपीडी चलती रहेगी। प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल के गायनी और एंटीनेटल ओपीडी में महिला मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में महिलाओं में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। प्रदेशभर से महिलाएं कमला नेहरू अस्पताल में भारी संख्या में इलाज के लिए आती हैं। अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड मौजूदा समय में मरीजों से भरा पड़ा है, ऐसे में भीड़ कम करने को लेकर प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। अस्पताल के कई कर्मचारी भी पॉजिटिव आ चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अगर कोई महिला मरीज आपात स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल आती हैं तो ही पर्ची बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी से वैक्सीनेशन केंद्र डेंटल कॉलेज शिफ्ट
आईजीएमसी में कोरोना का टीका लगाने आने वाले लोगों को अब डेंटल कॉलेज जाना होगा। डेंटल कॉलेज के ब्लॉक बी के टॉप फ्लोर में मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज ने यह जानकारी दी। अभी तक न्यू ओपीडी ब्लॉक से कोविड वैक्सीनेशन केंद्र की सुविधा लोगों को दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें