फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी: कीवी की पैदावार आधी, दाम चोखे; दिल्ली में 300 रुपये किलो तक बिका बॉक्स

Wed, 25 Oct 2023 02:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

इस बार कीवी सीजन करीब 20 दिन पहले ही खत्म हो गया है। दिल्ली की मंडी में एक किलो कीवी का बॉक्स 300 रुपये तक बिका है।
विज्ञापन
कीवी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन जिले में इस बार बीस दिन पहले ही 50 फीसदी उत्पादन के साथ कीवी का सीजन सिमट गया है। मौसम की मार का असर अन्य सब्जियों के साथ कीवी पर पड़ा है। इस वर्ष कीवी का सिर्फ 40 टन का ही कारोबार हो पाया है। पिछले वर्ष करीब 90 टन कीवी का कारोबार हुआ था। इस वर्ष कुल 15 लाख कीवी का कारोबार जिले में हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि इस बार उत्पादकों को कीवी के अच्छे दाम मिले हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष कीवी सीजन के समय पहले सूखे की मार रही, जिसके बाद मार्च से लगातार बारिश से कीवी फूलों को नुकसान पहुंचा। इससे इस बार उत्पादन कम हुआ। जिला मुख्यालय के साथ शामती, शिल्ली, चामत भड़ेच, जौणाजी, डांगरी, सैरी, देवठी, गिरि पुल, चायल समेत अन्य कई क्षेत्रों में किसानों ने कीवी लगाई। 

मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रेड के हिसाब से किसानों को कीवी के इस बार अच्छे दाम मिले हैं। मंडी में सोलन और सिरमौर से सप्लाई आई थी। कीवी उत्पादक प्रताप सिंह, मनोज भगनाल ने बताया कि इस बार कीवी के अच्छे दाम मिले हैं, लेकिन इस वर्ष भारी बारिश के चलते उत्पादन कम रहा है। सोलन और दिल्ली मंडी में कीवी बेची। इस बार कीवी सीजन भी करीब 20 दिन पहले ही खत्म हो गया है। दिल्ली की मंडी में एक किलो कीवी का बॉक्स 300 रुपये तक बिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें