पतंग की डोर से कटी रिज पर घूम रहे बुजुर्ग की अंगुली
एमसी से पतंगबाजी पर रोक लगाने की मांग
बोले, लोगों के सैर सपाटे में पड़ रहा है खलल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिज मैदान पर घूम रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी जीवनलाल के हाथ की अंगुली पतंग की डोर के कारण कट गई। छोटा शिमला के रहने वाले जीवनलाल ने बताया कि वह रिज पर घूम रहे थे, इसी दौरान अचानक एक पतंग आई की डोर उनकी अंगुली में फंस गई और इसमें गहरा घाव हो गया।
उन्होंने कहा कि रिज पर घूमना भी अब जोखिम भरा हो गया है। प्रशासन इस पर रोक लगाए। जीवनलाल ने मेयर सत्या कौंडल से भी इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर पतंग उड़ाने आदि गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए। यह क्षेत्र पैदल घूमने के लिए बना है लेकिन पतंगबाजी से लोगों के सैर सपाटे में खलल पड़ जाता है।