आर्ट ऑफ लिविगं के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर कांगड़ा जिला के चार दिन के प्रवास पर हैं। शनिवार देर शाम भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार किशन कपूर भी श्रीश्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
धर्मशाला के एक निजी होटल में ठहरे श्रीश्री रविशंकर से मिलने अनुयायियों की तरह किशन कपूर भी पहुंचे। पहले कपूर ने श्रीश्री के साथ होटल के प्रांगण में भक्त सुने और उसके बाद आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका बेटे शाश्वत कपूर भी मौजूद रहे। वहीं, रविवार को श्रीश्री से मिलने के लिए अनुयायी पूरा दिन आते रहे।