फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के किसानों के लिए सरकार ने किसान रथ ऐप किया लांच

Sun, 14 Jun 2020 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
kisan rath app - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सरकार ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए किसान रथ मोबाइल ऐप लांच किया है। इस ऐप का इस्तेमाल कर प्रदेश के किसान अपनी कृषि उपज और अन्य विभिन्न प्रकार के सब्जी उत्पादों को राज्य के अंदर और बाहर की विभिन्न मंडियों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन


ऐप पर किसानों और व्यापारियों को लगभग 5 लाख ट्रकों और 20 हजार ट्रैक्टरों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इनके माध्यम से लॉकडाउन में प्रदेश में तैयार की गई 6.82 लाख क्विंटल हरे मटर, गोभी और अन्य बेमौसमी सब्जियां पड़ोसी राज्यों में बेची गई हैं। 

इधर, राज्य सरकार ने किसानों को प्रदेशभर में लगभग 35,164 क्विंटल धान, मक्की, चरी और बाजरा सहित अन्य प्रकार के बीज विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से अनुदान दरों पर कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाया है। 11315 क्विंटल सब्जियों का बीज विभिन्न जिलों को उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन


किसानों को पौध सुरक्षा सामग्री और कृषि औजार भी प्रदेश सरकार अनुदान दरों पर उचित मात्रा में उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश भर में बनाए गए 60 मार्केट यार्ड और 41 कलेक्शन सेंटर  क्रियाशील रहे और किसानों को उनके विभिन्न कृषि उत्पादों के क्रय-विक्रय की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

कृषि निदेशक डॉ. आरके कौंडल ने पुष्टि करते हुआ बताया कि प्रदेश के मध्य और निचले क्षेत्रों में गेहूं कटाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब तक 14030 क्विंटल गेहूं बीज का भंडारण भी एफसीआई के माध्यम से किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें