फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बंद किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम जल्द होगा शुरू

Fri, 17 May 2019 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का दो साल से ठप पड़ा काम जल्द शुरू हो सकता है। दिल्ली में फोरलेन निर्माण की टेंडर फाइल की औपचारिकताएं अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी होते ही टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। एनएचएआई ने चुनाव आयोग से भी फोरलेन के टेंडर करने की इजाजत ले ली है और आयोग ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। जल्द ही निर्माण के टेंडर ऑनलाइन हो सकते हैं। दिल्ली में  एनएचएआई के सीजेएम (चीफ जरनल मैनेजर) ने अभी इस फाइल हस्ताक्षर नहीं किए हैं। 

हस्ताक्षर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दो साल से बंद पड़े किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसका काम भी नई कंपनी को मिलेगा।
विज्ञापन


इस बार उसी कंपनी को टेंडर मिलेगा, जो ये साफ करेगी कि जब तक काम खत्म नहीं होगा। तब तक काम छोड़कर नहीं जाएगी। इधर, काम बंद होने के बाद यहां से चल गए एनएचएआई के अफसर भी वापस आ गए हैं। इससे साफ है कि जल्द ही किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश चंद्रा ने कहा कि टेंडर के कागजात तैयार किए जा रहे हैं। नई कंपनी फोरलेन निर्माण कार्य में जल्द जुट जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें