फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: आग से दो मंजिला घर जलकर राख, बुजुर्ग व्यक्ति भी झुलसा

Wed, 30 Nov 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

 जिला किन्नौर की पानवी पंचायत के बुरचा गांव में मंगलवार देररात को एक लकड़ी से बना दो मंजिला घर आग की भेंट चढ़ गया। आग की लपटों की चपेट में आने से साथ लगते घर के दो कमरों को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
fire kinnuar - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर की पानवी पंचायत के बुरचा गांव में मंगलवार देररात को एक लकड़ी से बना दो मंजिला घर आग की भेंट चढ़ गया। आग की लपटों की चपेट में आने से साथ लगते घर के दो कमरों को भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। वहीं, आग लगने के बाद बचाव कार्य में जुटा 60 वर्षीय व्यक्ति भी झुलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान के आकलन करने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक निचार खंड की ग्राम पंचायत पानवी के बुरचा गांव में मंगलवार देर रात करीब 11:30 मिनट पर लकड़ी के दो मंजिला घर में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने छह कमरों वाले दो मंजिला घर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही समय में राख के ढेर में तबदील हो गया। यह घर सुमित्रा देवी का था, जो घटना के वक्त अपने रिश्तेदारों के यहां गई थी। भड़की हुई आग ने सुमित्रा के घर के साथ लगते सीता देवी के दो कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


सीता देवी और उसका पति संतुक लाल घर में भड़की आग को काबू करने में जुटे रहे, जिसमें संतुक लाल आंशिक तौर पर झुलसा भी गया है। वहीं, आग लगने के बाद मची चीखो पुकार सुनने के बाद ग्रामीण भी पहुंच गए और आग को काबू करने में जुट गए। वहीं, सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र भावानगर और जेएसडब्ल्यू छोल्तू टापरी से अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन लकड़ी से बना घर पहले ही जल कर राख हो गया था। पानवी पंचायत की प्रधान राज कुमारी नेगी ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस थाना भावानगर को दी गई थी। इसके बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की मांग की है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि आग लगने की घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक व्यक्ति आंशिक रूप से झुलसा है। उसका भावानगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घर में आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। उधर, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। आकलन के बाद ही प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें