किन्नौर जिले के युला कंडा स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर मनाने जा रहे युवक और युवती भूस्खलन की चपेट में आने से माैत हो गई। मृतकों की पहचान प्रशील बागमारे आयु (27) निवासी रामा विहार गली नंबर 04 हाउस नंबर सी 173 दिल्ली और रश्मि राम (25) निवासी आरजेड-26ए बी ब्लॉक अर्जुन बेस नवाबगढ़ नई दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना युला पंचायत की प्रधान अंजू ने पुलिस थाना टापरी को दी। प्रधान ने कहा कि इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की माैत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भी मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे।