फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla : खेतों की रखवाली करने गईं मां व बेटी खड्ड में बहीं, मौत; जुन्गा के दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की घटना

Fri, 15 Aug 2025 01:33 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)।

सार

जिला शिमला की दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की मां बेटी की मौत हो गई।  शाम करीब 4:00 जब दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लीलावती/शीतल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की पराड़ी खड्ड में बहने से मां-बेटी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मां और बेटी खेतों में फसल की रखवाली करने के लिए गई थीं। मृतकों लीलावती (40) पत्नी रामकिशन शर्मा गांव पराड़ी और शीतल (10) पुत्री रामकिशन शर्मा निवासी गांव पराड़ी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामकिशन ने बताया कि वीरवार दोपहर के समय पत्नी लीलावती और उनकी बेटी शीतल खेत में गोभी की फसल की रखवाली करने के लिए गई थी। इस दौरान बंदरों को भागते समय दोनों खड्ड के पास पहुंच गईं। क्षेत्र में बारिश के कारण खड्ड उफान पर थीं। इस दौरान किसी कारणवश दोनों पानी के तेज बहाव में बह गईं। शाम करीब 4:00 जब दोनों घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। दोनों के शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिए गए। पंचायत प्रधान तनु उर्फ तारा भारद्वाज ने बताया कि मृतकों का परिवार गरीब और खेती-बाड़ी करता है।

इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलते ही ढली पुलिस स्टेशन से भी एक टीम मौके पर पहुंच गई है और इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है। रामकिशन की तीन बेटियां हैं जिसमें शीतल सबसे छोटी थी और छठी कक्षा में पढ़ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें