फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: निगुलसरी में परिवहन निगम की बस पर फिर गिरे पत्थर, महिला और युवक चोटिल

Fri, 13 Aug 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)

सार

पत्थरों की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार एक महिला और एक युवक को हल्की चोटें आईं। दोनों को तुरंत भावानगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया।
विज्ञापन
बस पर गिरे पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले के निगुलसरी में पहाड़ी दरकने का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार दोपहर को बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। वहीं पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से शुक्रवार को दो लोग चोटिल हो गए। ये दोनों परिवहन निगम की एक बस में सफर कर रहे थे।

विज्ञापन


लगातार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। पत्थरों की चपेट में आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार एक महिला और एक युवक को हल्की चोटें आईं। दोनों को तुरंत भावानगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। पत्थर गिरने के कारण एनएच-5 पर यातायात भी अवरुद्ध हो गया है और प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन भी रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें