फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur Apple: किन्नौर के सेब की मंडियों में दस्तक, 125 रुपये किलो बिका

Thu, 24 Aug 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

किन्नौर जिले के सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। टापरी मंडी में पहले ही दिन किन्नौरी सेब 125 रुपये किलो बिका। किन्नौर के कल्पा और निचार बेल्ट की तैयार फसल मंडी पहुंच रही है। 
विज्ञापन
किन्नौर का सेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। टापरी मंडी में पहले ही दिन किन्नौरी सेब 125 रुपये किलो बिका। किन्नौर के कल्पा और निचार बेल्ट की तैयार फसल मंडी पहुंच रही है। किन्नौर में इस साल करीब एक सप्ताह देरी से सेब सीजन शुरू हुआ है। इस साल किन्नौर में करीब 25 लाख पेटी सेब उत्पादन का अनुमान है। किन्नौरी सेब मंडी में किलो के हिसाब से बिक रहा है।

विज्ञापन


कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) किन्नौर और शिमला जिला किन्नौर की टापरी मंडी में इस सीजन से किलो के हिसाब से सेब खरीद की व्यवस्था की है। एपीएमसी टापरी मंडी के प्रबंधक रामचंद शर्मा ने बताया कि मंडी में 7 आढ़तियों को दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। कुछ अन्य आढ़तियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है। टापरी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह (सरदार) ने बताया कि इस साल सीजन लेट है, सेब में रंग थोड़ा कम है। टापरी मंडी में सेब कारोबार एक सितंबर के बाद रफ्तार पकड़ेगा।

सेब की खासियत
किन्नौर के ऑर्गेनिक सेब की मंडियों में भारी मांग रहती है। किन्नौर का सेब अधिक रसीला, गहरे लाल रंग का और आकार में लंबा होता है। अगस्त माह के आखिर में किन्नौर के निचले इलाकों में सेब की फसल तैयार हो जाती है। किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों से नवंबर तक सेब की आमद जारी रहती है। किन्नौरी सेब शिमला और चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली की मंडी तक बिकता है।
विज्ञापन


ग्लेशियर के पानी से सिंचाई
किन्नौर में परंपरागत कूल्हों से सेब के बगीचों में सिंचाई होती है। ग्लेशियर का पानी कूल्हों के जरिये बगीचों तक पहुंचता है। किन्नौरी सेब प्राकृतिक रूप से अधिक ठोस होता है, जिसके चलते इसे अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

किन्नौर की टापरी मंडी में किलो के हिसाब से सेब खरीद शुरू कर दी गई है। पहले ही दिन 112 से 125 रुपये प्रतिकिलो के रेट पर सेब बिका है।आने वाले दिनों में टापरी मंडी में सीजन रफ्तार पकड़ेगा। - देवराज कश्यप, सचिव, एपीएमसी शिमला एवं किन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें