फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर निगुलसरी भूस्खलन: नहीं मिले और शव, सर्च ऑपरेशन थमा, रात नौ से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा एनएच

Thu, 19 Aug 2021 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)

सार

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आगामी आदेशों तक रात 9:00 से सुबह 6:00 बजे तक हाईवे से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। गुरुवार को डीएसपी भावानगर राजू की अध्यक्षता में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन
निगुलसरी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने के हादसे के नौवें दिन कोई भी शव नहीं मिला है। प्रशासन ने  अब सर्च अभियान को बंद कर दिया है। गुरुवार को दोपहर बाद तक ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रशासन की ओर से जारी लापता लोगों की सूची के अनुसार सभी लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। बचाव दल मलबे में दबे 28 लोगों के शव निकाल चुके हैं। वहीं, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आगामी आदेशों तक रात 9:00 से सुबह 6:00 बजे तक हाईवे से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को डीएसपी भावानगर राजू की अध्यक्षता में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि एनएच-5 पर वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिस स्थान पर चट्टानों के गिरने का खतरा है, वहां पुलिस और होमगार्ड के आठ जवान तैनात किए गए हैं, जो ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखेंगे। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी भू विज्ञानियों की कोई रिपोर्ट प्रशासन को नहीं मिली है। 15 अगस्त को घटनास्थल का निरीक्षण और अध्ययन करने के लिए भारत सरकार के भू अनुसंधान केंद्र, रोड एंड ट्रांसपोर्ट, हाईवे, डीआरडीओ, माइनिंग, आरओ की टीम पहुंची थी। प्रशासन रिपोर्ट आने के बाद आगामी निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें