फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर निगुलसरी भूस्खलन: दो और लोगों के शव मिले, 25 पहुंची मृतकों की संख्या, तीन अभी लापता

Mon, 16 Aug 2021 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)

सार

निगुलसरी में सोमवार को सुबह करीब 5:00 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव दल के जवानों ने रस्सियों के सहारे ढांक में उतरकर 7:00 बजे तक दो शवों को निकाल लिया। इसके बाद भी बचाव दल लापता लोगों को खोजते रहे पर कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर तलाशी अभियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने के हादसे के छठे दिन सोमवार को दो और लोगों के शवों को निकाला गया है। बचाव दल को ये शव घटनास्थल से 150 मीटर नीचे ढांक में मिले हैं। मृतकों की पहचान मेहर चंद (34), गांव टिकरी, डाकघर खरगा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू और ज्वाला देवी (38), गांव बरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन


मृतकों की संख्या 25 पहुंच गई है जबकि तीन लोग अभी लापता हैं। बचाव दलों का सर्च ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी रहेगा। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला थमने के बाद हाईवे को दिन के समय बहाल कर दिया है जबकि रात को आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सोमवार को सुबह करीब 5:00 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव दल के जवानों ने रस्सियों के सहारे ढांक में उतरकर 7:00 बजे तक दो शवों को निकाल लिया। इसके बाद भी बचाव दल लापता लोगों को खोजते रहे पर कामयाबी नहीं मिली। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि तीन लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें