फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur Mahotsav: नैंसी के सिर सजा मिस किन्नौर का ताज, लोक नृत्य में शेशरिंग नाग्स क्लब पांगी प्रथम

Thu, 02 Nov 2023 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

गुरुवार को महोत्सव के समापन अवसर पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मिस किन्नौर 2023 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
नैंसी के सिर सजा मिस किन्नौर का ताज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिकांगपिओ मिनी स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव में मिस किन्नौर का खिताब नैंसी के सिर सजा है। गुरुवार को महोत्सव के समापन अवसर पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मिस किन्नौर 2023 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मिस किन्नौर स्पर्धा में 17 युवतियों ने भाग लिया था। इसमें द्वितीय रनअप काजल, प्रथम रनअप का खिताब शिवानी के नाम रहा। इस मौके पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बॉक्सिंग के महिला वर्ग में शिमला ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि मंडी रनअप रहा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में शेशरिंग नाग्स क्लब पांगी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि दूसरा स्थान पोवारी ने प्राप्त किया। वाद्ययंत्र प्रतियोगिता शेशरिंग नाग क्लब पांगी प्रथम जबकि दूसरा स्थान नागिन युवा क्लब पानवीं के नाम रहा। पोवरी की टीम तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


लोक गीत स्पर्धा में सुनीता प्रथम, देवकुमारी ने दूसरा और मालमणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार महिला पुलिस और दूसरा स्थान होमगार्ड महिला और तीसरा स्थान महिला मंडल दुनी ने हासिल किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किन्नौर महोत्सव के दौरान छह दिन एनएच पांच नाथपा के पास बंद होने के बाद भी प्रशासन ने बेहतरीन तरीके से आयोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आने के बाद भी प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को सहायता करने में कोई कमी नहीं नहीं रखी है। प्रदेश में पहली बार सबसे बड़ी आपदा आने के बाद भी केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को कोई राहत राशि नहीं दी है। इसके बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू पूरे प्रदेशभर में एक समान विकास करने में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश, एसपी किन्नौर विवेक चहल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें